पंजाबः शादी वाले घर में गोलियों की बौछार, महिला को लगी गोली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पंजाबः पंजाब से सनसनीखेज घटना सामने आ रही है. यहां जीरा में नशा तस्करों ने दबंगई दिखाते हुए एक शादी समारोह में एक-दो नहीं, सैकड़ों फायरिंग की है. एक महिला को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घर की दीवारे, गेट और दरवाजे पर पड़े निशान गोली की इस घटना को बयां कर रही है.

नशा तस्करों ने की लगभग 200 फायरिंग
बताया जा रहा है कि शादी समारोह वाले इस घर में आरोपियों ने लगभग 200 फायर किए, जो घर की दीवारों, गेट, दरवाजे और खिड़कियों पर लगे. एक गोली परिवार में आई रिश्तेदार महिला के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे फरीदकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि जिस परिवार पर गोलियों की बौछार हुई है, उस परिवार ने कुछ दिन पहले किसी चैनल के सामने इस बात का खुलासा किया था कि आरोपी सरेआम नशा बेचते हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version