Punjab Crime: बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व सरपंच को मारी गोली, मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: पंजाब से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां होशियारपुर में गुरुवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर दधियाना गांव के पूर्व सरपंच संदीप सिंह की हत्या कर दी. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई.

बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
मिली जानकारी के मुताबिक, होशियारपुर-टांडा रोड पर अड्डा दुसड़का में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े काजल अर्थ मूवर के मालिक व पूर्व सरपंच संदीप सिंह काजल को गोली मार दी. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल संदीप सिंह काजल को सिविल अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बसपा नेता थे मृतक संदीप सिंह
बताया जा रहा है कि संदीप सिंह बहुजन समाज पार्टी के नेता थे. उनकी हत्या से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. आक्रोशित बसपा कार्यकर्ताओं ने शहर में दुकानें बंद करवा दी और विरोध जताते हुए हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.

Latest News

अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया ऐप्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

More Articles Like This