Punjab Crime: जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल बाठ गैंग के पांच गुर्गे फंदे में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime News: सीआईए स्टाफ तरनतारन के हाथ बड़ी सफलता लगी है. शनिवार की रात पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल बाठ से जुड़े पांच गुर्गे को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से चार असलहा और कारतूस बरामद किया.

मालूम हो कि पंजाब में बढ़ती आतंकी वारदातों के बीच डीजीपी के आदेश पर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. जिले की एसएसपी अभिमन्यु राणा की अगुवाई में लगातार चौकसी बरती जा रही है.

इसी बीच सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह को सूचना मिली के जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल सिंह बाठ से जुड़े पांच गुर्गे इलाके में घूम रहे हैं. उनके पास खतरनाक असलह भी है. यह गुर्गे टारगेट किलिंग की घटना को अंजाम देने की फिराक में है.

आरोपितों के कब्जे से 4 असलहा बरामद
इस सूचना पर पुलिस ने रात में घेराबंदी कर पांचो को गुर्गों को दबोच लिया. उनके पास से चार असलहा बरामद हुआ, जिनमें 3 पिस्टल 9 एमएम और एक तमंचा है व कुछ कारतूस शामिल है. सूत्रों की मानें तो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. सभी आरोपितों को रविवार की दोपहर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा.

इस संबंध में एसपी अजय राज सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताश की जारी है. पूछताछ के बाद मीडिया को सारी जानकारी दी जाएगी.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version