पंजाबः पटियाला में स्कूल वैन से डंपर की टक्कर, 6 बच्चों सहित 7 की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पटियाला: पंजाब से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा पटियाला में हुआ है. इस हादसे में कई बच्चों की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच में जुट गई.

जानकारी के मुताबिक अनुसार, एक स्कूल वैन की एक डम्पर से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में छह बच्चों की मौत हो गई. इसके साथ ही वैन चालक की भी जान चली गई. आधिकारिक तौर पर हादसे में 6 बच्चों सहित सात लोगों की मौत हुई है. कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भूपिंद्रा पब्लिक स्कूल के थे बच्चे

बताया गया है कि यह हादसा समाना-पटियाला रोड पर टोल प्लाज़ा के नज़दीक हुआ. बच्चे पटियाला के भूपिंद्रा पब्लिक स्कूल के थे. दुर्घटना के कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है. फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

डंपर के टक्कर के बाद पेड़ से टकराया वाहन

बताया गया है कि समाना रोड पर नसुपुर के पास जब रेत से भरे एक डंपर स्कूली छात्रों को ले जा रहे एक निजी वाहन में टक्कर मार दिया. टक्कर के बाद वाहन एक पेड़ से टकरा गया. इस हादसे में छह छात्रों की मौत हो गई.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छात्र पटियाला में अपने स्कूल से समाना अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन से शवों को निकाला. पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने मिलकर लिखा लेख, प्वाइंट वाइस समझे उनके लक्ष्य 

PM Narendra Modi and Giorgia Meloni write: पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत-इटली के...

More Articles Like This