Punjab News: ड्रोन ने फेंकी नशे की खेप, 2.350 किलो हेरोइन बरामद

Punjab News: ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. इसी क्रम में मंगलवार की सुबह सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमांत जिला तरनतारन के गांव कलसियां खुर्द के एक खेत से हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया है. पैकेट से 2 किलो 350 ग्राम हेरोइन बरामद किया. बीएसएफ अधिकारियों ने जांच के बाद हेरोइन को लोकल पुलिस को सौंप दिया.

बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार, बीएसएफ जवानों ने सोमवार रात तरनतारन जिला में फेंसिंग के पास गश्त के दौरान ड्रोन के जरिए कुछ गिराए जाने की आवाज सुनी. इसके तत्काल बाद जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया. मंगलवार सुबह 6.45 बजे जवानों ने फेंसिंग के पास सर्च अभियान शुरू किया. इस दौरान बीएसएफ ने सीमांत गांव कलसियां खुर्द के एक खेत से पीले रंग की टेप में लिपटा एक पैकेट बरामद किया. पैकेट को खोल कर जांच करने पर उसके अंदर से 2 किलो और 350 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. हेरोइन को लोकल पुलिस के सौंप दिया गया.

Latest News

‘होर्मुज संकट के लिए अमेरिकी नीतियां जिम्मेदार’, ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने मुनीर के सामने रखीं शर्तें

Tehran: ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियान और पाकिस्तान के सेना प्रमुख फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर के बीच मंगलवार...

More Articles Like This

Exit mobile version