Punjab: पुलिस के हत्थे चढ़े, कुख्यात गैंगस्टर अर्श दल्ला के गुर्गे, हथियार बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab: पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पंजाब पुलिस की एसएसओसी मोहाली ने एजीटीएफ और फरीदकोट पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में कनाडा स्थित कुख्यात गैंगस्टर अर्श दल्ला के दो प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से हथियार बरामद किया है. ट्वीट कर इस सफल ऑपरेशन की जानकारी डीजीपी पंजाब ने साझा की. यह गिरफ्तारी फरीदकोट में हुए गुरप्रीत सिंह हरि की हत्या के मामले में हुई है, जिसमें इन दोनों आरोपियों का नाम सामने आया था.

पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने अर्श दल्ला के निर्देश पर 7 नवंबर, 2024 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में जसवंत सिंह गिल की भी हत्या की थी. हत्या के बाद दोनों आरोपी पंजाब लौट आए थे, जहां उन्हें खरड़ के पास से पकड़ लिया गया. उनकी गिरफ्तारी से राज्य में एक और संभावित हत्या की साजिश नाकाम हो गई है. पुलिस ने इनके पास से दो अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं. पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है.

Latest News

सुख पाने की इच्छा छोड़ने वाला ही परम सुख करता है प्राप्त: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, विषयानन्द छोड़ोगे तभी भजनानन्द प्राप्त करोगे। प्रवृत्ति का विषयानन्द...

More Articles Like This