Punjab: राम रहीम पर बेअदबी मामले में चलेगा मुकदमा, पंजाब सरकार ने दी मंजूरी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab: राम रहीम की मुश्किलें बढ़ गई है. पंजाब सरकार ने 2015 की बेअदबी की घटनाओं में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है. मालूम हो कि इन घटनाओं के बाद विरोध-प्रदर्शन हुए थे और पुलिस गोलीबारी में दो आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी. यह जानकारी मंगलवार को आधिकारिक सूत्रों ने दी है.

बताया गया है कि यह कदम सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा तीन बेअदबी मामलों की सुनवाई पर लगाई गई रोक को हटाने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है.

शीर्ष अदालत ने 18 अक्टूबर को पंजाब सरकार की याचिका पर यह आदेश पारित किया था, जिसमें उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसने फरीदकोट में दर्ज तीन मामलों में मुकदमे पर रोक लगा दी थी.

सूत्रों के अनुसार, गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार की शाम को इस मंजूरी को मंजूरी दे दी. मालूम हो कि 2015 में फरीदकोट में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बेअदबी के मामले सामने आए थे. इनके विरोध में प्रदर्शन हुए थे. अक्तूबर 2015 में बेअदबी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने फायरिंग की थी. फायरिंग की इस घटना में बहिबल कलां में दो लोगों की मौत हो गई थी.

Latest News

20 May 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 May 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. किसी भी शुभ कार्य,...

More Articles Like This

Exit mobile version