हिजबुल्लाह ने इजरायल के सैन्य ठिकानों पर दागे मिसाइल, डराने वाला वीडियो आया सामने

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Hezbollah War: इजरायल इस समय लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को समाप्त करने में लगा है. इजरायल ने ठाना है कि वह हिजबुल्लाह को समाप्त कर के ही मानेगा. इस बीच खबर है कि हिजबुल्लाह ने इजरायल के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया है. हिजबुल्लाह की ओर से दावा किया गया है कि उन्होंने तेल अवीव पर मिसाइल से हमला किया है. एक बयान में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने इजरायल की राजधानी में स्थित निरीट क्षेत्र पर मिसाइलों से हमला किया है. इसी के साथ उन्होंने हलिया हमला गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता और लेबनानी लोगों की रक्षा के समर्थन में किया है. हिजबुल्लाह ने तेल अवीव पर हमला किया है, जिस हमले का एक वीडियो भी समाने आया है.

इजरायली सेना ने भी इस बात की पुष्टी की है कि हिजबुल्लाह की ओर से कम से कम 20 रॉकेट तेल अवीव की ओर दागे गए हैं. आसमन में उड़ते रॉकेट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सैन्य ठिकानों को हिजुबल्लाह ने बनाया निशाना

उल्लेखनीय है कि इजरायली मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि उत्तरी इजरायली शहर मागन माइकल में इंटरसेप्टर के टुकड़े गिरे, जिससे एक इमारत के साथ-साथ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा. हिजबुल्लाह का कहना है कि उसने मिसाइल हमले से तेल अवीव के उपनगरीय इलाके में स्थित सैन्य खुफिया यूनिट 8200 के गिलोट बेस को निशाना बनाया. बताया जा रहा है कि हिजबुल्लाह ने हाइफ़ा के पास एक नौसैनिक अड्डे को निशाना बनाया है.

Latest News

बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति बने मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, चुनाव में मिले 255 वोट 

Bangladesh New Presiden: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के पूर्व महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को देश के 23वां राष्ट्रपति चुना...

More Articles Like This

Exit mobile version