Punjab: ममदोट में सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर, सब इंस्पेक्टर और महिला की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Accident: पंजाब से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. सोमवार की देर रात फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित गांव पीर खां शेख (ममदोट) के नजदीक तेज रफ्तार दो कारों की टक्कर हो गई. इस हादसे में पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर सहित एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर हुई दुर्घटना

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित गांव पीर खां शेख (ममदोट) के नजदीक फिरोजपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कीर गुरु हरसहाय की तरफ से आ रही कार से आमने-सामने भीड़ंत हो गई. राहगीरों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में ममदोट थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई.

पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे कुलविंदर

इस हादसे में सब इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी तरनतारण और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया गया है कि मृतक कुलविंदर फाजिल्का में पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

20 September 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 20 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. जानें आज का पूरा पंचांग, नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रमा की स्थिति.

More Articles Like This

Exit mobile version