पजाबः CBSE बोर्ड एग्जाम के बीच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मोहाली: पंजाब से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां मोहाली के ज्ञान ज्योति स्कूल को एक बार फिर बम से उड़ने की धमकी मिली है. इससे हड़कंप मच गया. ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है. धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने सभी बच्चों को वापस घर भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, पंजाब के कई स्कूलों को आज फिर से धमकी भरी मेल आई है. जिसके बारे में अभी पूरी डिटेल् सामने नहीं है.

वहीं, पुलिस को भी इसके बारे में सूचित किया गया. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. अभिभावक बच्चों को वापस लेकर जा रहे हैं. प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि आज सीबीएसई बोर्ड का पहली गणित विषय की परीक्षा भी है. ऐसे में जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बने हैं, उन स्कूलों में पुलिस को जल्द से जल्द जांच कर परीक्षा करानी है.

मालूम हो कि इससे पहले पिछले सप्ताह बुधवार को भी मोहाली के 16 स्कूलों में बम की धमकी दी गई थी. तब भी सभी स्कूलों को खाली करा दिया गया था.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version