Rafah crossing: इजरायली बलों का राफा क्रॉसिंग के फलस्तीनी हिस्से पर कब्जा, दी थी चेतावनी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

यरूशलमः राफा क्रॉसिंग के फलस्तीनी हिस्से पर इजरायली बलों ने नियंत्रण कर लिया है. मंगलवार को इजरायल के आर्मी रेडियो ने इसका दावा किया है. पुष्टि के लिए इजरायली सेना जल्द ही एक बयान भी पब्लिश करेगी. मालूम हो कि राफा क्रॉसिंग, दक्षिणी गाजा में मिस्र की सीमा पर है.

इससे एक दिन पहले 6 मई को इजरायली सेना ने कहा था कि वह किसी भी वक्त राफा पर हमला कर सकता है, जिसको देखते हुए सोमवार को इजरायली बलों ने फलिस्तीनियों से पूर्वी राफा को खाली करने का निर्देश दिया था. मालूम हो कि यहां दस लाख से अधिक युद्ध-विस्थापित फलिस्तीनियों ने शरण लिया हुआ है.

गौरतलब है कि हमास के खिलाफ अपने युद्ध के सात महीनों में इजरायल ने राफा में घुसपैठ शुरू करने की कई बार धमकी दी है. इजरायली सेना का ऐसा मानना है कि राफा में हजारों हमास लड़ाकों और संभावित रूप से दर्जनों बंधकों को शरण में रखा गया है. सेना का मानना है कि राफा को हराए बिना जीत संभव नहीं है.

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This