चीन में बारिश और बाढ़ का कहरः 12 लोगों की मौत, कई लापता, हजारों लोग बेघर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rain Wreaks Havoc In China: चीन में बारिश और बाढ़ से भारी तबाही मचाई है. इस आपदा में जहां कई लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग लापता है. हजारों लोग घर छोड़ने को विवश हो गए हैं. सरकारी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस सप्ताह चीन के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ आई. इसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को विवश होना पड़ा है.

11 लोग लापता, बचाव अभियान जारी

बुधवार को सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने बताया कि मध्य चीन के हुनान प्रांत के शिमेन काउंटी में भारी बारिश के बाद पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं, 11 लोग लापता हैं. बचाव अभियान चल रहा है. चीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, मंगलवार शाम तक 19,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका था.

बारिश ने तोड़े ऐतिहासिक रिकार्ड

शिन्हुआ ने बताया कि सोमवार की सुबह 7 बजे तक पिछले 24 घंटों में काउंटी में कुल 339 मिलीमीटर (लगभग 13 इंच) बारिश दर्ज की गई. उसने यह भी बताया कि इसके एक कस्बे में कुछ ही घंटों में 240 मिलीमीटर (लगभग 9 इंच) बारिश हुई, जिसने ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिए.

नदियों में तब्दील हुई सड़कें

पास के हुबेई प्रांत में कुछ सड़कें नदियों में बदल गई है. बचाव दल को फंसे हुए निवासियों की मदद के लिए इन्फ्लेटेबल नावों का इस्तेमाल करना पड़ा. शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ घर पानी में डूब गए या ढह गए. मंगलवार सुबह तक तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता थे.

सीसीटीवी ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिमी चीन के गुइझोऊ प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ के की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है और पांच अन्य लापता हैं. सीसीटीवी के मुताबिक, कुछ इलाकों में घर जलमग्न हो गए, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं. वहीं, संचार व्यवस्था बाधित हो गई. शिन्हुआ ने बताया कि एक इलाके से 3,700 से अधिक लोगों को विस्थापित करना पड़ा.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version