Rajasthan: चालक को आया हार्ट अटैक, बेकाबू गाड़ी ने 5 लोगों को रौंदा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नागौरः राजस्थान से बड़ी खबर आ रही है. यहां नागौर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह हादसा चालक को दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

बताया जा रहा है कि नागौर स्थित डेगाना के सदर बाजार में एक गाड़ी चालक को हार्ट अटैक आ गया. इससे वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर शोभायात्रा निकाल रहे लोगों को रौंद दिया.

चालक की मौत, चार का चल रहा इलाज
इस दुर्घटना में पांच लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है. तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया है. वहीं, उपचार के दौरान चालक इशाक की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

Shardiya Navratri 2026 3rd Day: नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे करें मां चंद्रघंटा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 3rd Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के तीसरे दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version