Rajasthan Factory Fire: फार्मा फैक्ट्री में लगी आग, 4 लोगों की मौत, दस घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जयपुरः राजस्थान से बड़ी खबर आ रही है. यहां खैरथल-तिजारा जिले में एक फैक्ट्री में आग लग गई. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने घटना की जानकारी बुधवार को दी.

पुलिस उपाधीक्षक (तिजारा) शिवराज सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर शाम भिवाड़ी इलाके में स्थित फैक्ट्री में आग लग गई. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 घायल लोगों को बचा लिया गया. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद तीन और शव बरामद किए गए.

सिंह ने बताया कि दो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि फैक्ट्री एक दवा कंपनी की थी और खुश्केहड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित थी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग किन कारणों से लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

Latest News

बाल-बाल बचे ट्रंप, वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में डिनर के दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कई वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों की मौजूदगी में वाशिंगटन हिल्टन होटल में...

More Articles Like This

Exit mobile version