Rajkot Car Accident: रेलिंग तोड़ भादर बांध में गिरी बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajkot car Accident: गुजरात दुखद खबर आ रही है. यहां राजकोट में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. एक बेकाबू कार रेलिंग तोड़ते हुए धोराजी के भादर बांध में गिर गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना की वजह कार का टायर फटना बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई.

सोमयज्ञ से कार से लौट रहा था परिवार
बताया जा रहा है कि धोराजी के दो परिवार सोमयज्ञ से कार से लौट रहे थे. इसी दौरान कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पानी में जा गिरी, जिससे कार में सवार 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई. तैराकों की मदद से सभी मृतकों को बाहर निकाला गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची. शवों को कब्जे में लेकर धोराजी अस्पताल पहुंचाया. बताया गया है कि कार 50 फीट से अधिक नीचे जा गिरी. कार में सवार धोराजी के थुम्मर और कोयानी परिवार की तीन महिला सदस्यों सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतकों में दिनेश भाई थुम्मर, लीलावंतीबेन थुम्मर, हार्दिकाबेन थुम्मर और संगीताबेन कोयानी शामिल हैं.

Latest News

Bihar: क्रिकेटर आकाशदीप के घर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, परिवार से मुलाकात की, शादी की बधाई दी

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कैमूर दौरे के बाद मंगलवार को करीब एक बजे हवाई मार्ग...

More Articles Like This

Exit mobile version