Rampur Fire: दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद डंपर में लगी आग, जिंदा जला चालक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रामपुरयूपी के रामपुर से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां एक डंपर पलट गया. दुर्घटना के बाद डंपर में आग लग गई. सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई.

रामपुर के खेमपुर चौराहे पर हुई दुर्घटना

जानकारी के अनुसार, स्वार रामपुर रोड स्थित थाना अजीमनगर के गांव खेमपुर चौराहे पर खनन में प्रयुक्त एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. बताया गया है कि दुर्घटना के बाद डंपर में आग लग गई.

चालक के शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुटी पुलिस

लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घटना से फायरब्रिगेड को अवगत कराया. मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया, जब तक आग पूरी तरह से बुझी, डंपर चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. चालक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पहचान करने में जुटी है.

Latest News

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ बनाया 8-1 का रिकॉर्ड, 61 रनों से जीतकर सुपर-8 में की दबंग एंट्री

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 में शानदार जीत दर्ज...

More Articles Like This

Exit mobile version