Reasi Landslide: जम्मू-कश्मीर के रियासी में भूस्खलन, पति-पत्नी सहित सात लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मूः जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की खबर सामने आई है. जम्मू-कश्मीर के जिला रियासी के अंतर्गत बदड़ माहौर में भूस्खलन हुआ है. बताया जा रहा है कि भूस्खलन की जद में आने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है.

प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है कि भूस्खलन से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें एक ही परिवार के सात लोगों की जान चली गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनके पांच बच्चे शामिल हैं. मृतकों की पहचान नजीर अहमद व उसकी पत्नी वजीरा बेगम के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, भारी वर्षा की वजह से भूस्खलन हुआ है. जिसके चलते कच्चा मकान गिर गया. मलबे में दबने से एक ही परिवार के सात की जान चली गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

नजीर अहमद (38 वर्ष), पुत्र बहार दीन, निवासी बद्दर, वजीरा बेगम (35 वर्ष) पत्नी नजीर अहमद, निवासी बद्दर, बिलाल अहमद (13 वर्ष) पुत्र नजीर अहमद, मोहम्मद मुस्तफा (11 वर्ष) पुत्र नजीर अहमद, मोहम्मद आदिल (8 वर्ष) पुत्र नजीर अहमद, मोहम्मद मुबारक (6 वर्ष) पुत्र नजीर अहमद और मोहम्मद वसीम (5 वर्ष) पुत्र नजीर अहमद शामिल हैं.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version