Rewa Viral Video: युवती ने पिस्टल संग बनाई रील, गंभीर हुई पुलिस, तलाश रही कुंडली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rewa Viral Video: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन का एक और मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. जिले में हाल ही में हुई फायरिंग की घटनाओं के बीच अब एक युवती द्वारा कथित तौर पर पिस्टल के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने का मामला चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर “manu_rewa” नामक आईडी से एक युवती ने पिस्टल के साथ दो अलग-अलग रील पोस्ट की हैं. इन वीडियो में युवती हथियार लहराते हुए दिकाई दे रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन रीलों को हजारों लोग देख चुके हैं, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.

लोगों का कहना है कि रीवा में पिछले कुछ समय से हथियारों के प्रदर्शन और फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ऐसे में खुलेआम हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करना कानून व्यवस्था को चुनौती देने जैसा माना जा रहा है. लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

मालूम हो कि कुछ समय पहले समान थाना क्षेत्र में वीडियो कॉल के दौरान अवैध पिस्तौल का प्रदर्शन करने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी. उस मामले में पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं.

मामले की पुलिस कर रही जांच

मामले की जानकारी सामने आने के बाद रीवा पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह ने वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे हथियार की जांच के निर्देश दिए हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो में दिखाई दे रही पिस्टल वैध है या अवैध और युवती की पहचान व उसके हथियार से संबंध की भी जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि हथियार अवैध पाया जाता है या किसी प्रकार का कानून उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित युवती के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version