Rishikesh: राम तपस्थली घाट पर गंगा में डूबीं मां-बेटी, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rishikesh: ऋषिकेश से दुखद खबर सामने आई है. यहां आज सुबह ब्रह्मपुरी राम तपस्थली के पास गंगा स्नान के दौरान मां और बेटी गंगा के तेज बहाव में बह गई. सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चलाते हुए मां-बेटी की तलाश में जुटी हैं.

मध्यप्रदेश से राम कथा सुनने आई मां-बेटी

जानकारी के मुताबिक, राम तपस्थली में राम कथा का आयोजन हो रहा है. मध्यप्रदेश से आई मां-बेटी मनू उपाध्याय पत्नी मनीष उपाध्याय, कैलाश रस मोरियाना मध्य प्रदेश और गौरी (18 वर्ष) पुत्री मनीष उपाध्याय सुबह करीब 6:30 बजे राम तपस्या आश्रम के गंगा घाट पर स्नान करने गई थीं.

तलाश में जुटी हैं एसडीआरएफ टीम

बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान दोनों गंगा की तेज धारा में बह गईं. घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान चलाया. बहाव अत्यधिक होने से टीम ने हरिद्वार जल पुलिस, एसडीआरएफ व अन्य बैराज स्टाफ को भी अवगत करा दिया है. टीमें मां-बेटी की तलाश में जुटी हैं.

Latest News

Post Office Time Deposit: बिना जोखिम के बढ़ेगा पैसा, 5 साल में मिल सकता है 7.5% तक ब्याज

अगर आप सुरक्षित निवेश चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम बेहतर विकल्प हो सकती है. इसमें सरकार की गारंटी के साथ 5 साल में अच्छा रिटर्न मिलता है.

More Articles Like This