Rishikesh: लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाते समय युवक-युवती गंगा में बहे, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rishikesh News: ऋषिकेश से बड़ी खबर आ रही है. यहां लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाते समय एक युवक और एक युवती तेज बहाव में बह गए. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और जल पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान चला रही है.

लक्ष्मण झूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया
लक्ष्मण झूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि दिल्ली से आठ लोगों का ग्रुप ऋषिकेश घूमने आया था. ये सभी लोग लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाने गए थे. नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवक और युवती डूब गए. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की वहां पहुंची और उनकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. अधिकरियों के मुताबिक, डूबने वालों में नेहा (29 वर्ष) पुत्री शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश और साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी नोएडा उत्तर प्रदेश शामिल हैं.

वहीं, एक लड़की साक्षी कुमारी (29 वर्ष) पुत्री मनोरंजन मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा पानी के बहाव में आने से बेहोश हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

ये लोग भी गए थे साथ
चाहत (27 वर्ष) पुत्र प्रेम कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा, अंकुर आनंद (29 वर्ष) पुत्र अशोक सिंह निवासी जगदीशपुर भागलपुर, श्रेया (17 वर्ष) पुत्री पंकज मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा, नमन (19 वर्ष) पुत्र संदीप कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा और अनुप्रिया (20 वर्ष) पुत्री ज्ञान प्रकाश कश्यप निवासी 74 सेक्टर नोएडा उत्तर प्रदेश शामिल थे. खबर लिखे जाने तक डूबे युवक और युवती का पता नहीं चल सका था.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version