एक्टर Sahil Khan की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई साइबर सेल ने किया अरेस्ट, पूछताछ के बाद कोर्ट में होगी पेशी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Actor Sahil Khan Arrest: महादेव सट्टा ऐप मामले में मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम ने अभिनेता साहिल खान को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी रविवार को एक अधिकारी ने दी. बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद साहिल खान को शनिवार (27 अप्रैल) को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया. साहिल से पूछताछ करने के बाद उनको मेडीकल के लिए लेकर जाएंगे और उसके बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, साहिल पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग ऐप प्रमोट करने का आरोप है.

हाल ही में SIT ने की थी पूछताछ

मुंबई की माटुंगा पुलिस की महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था. जिसके बाद एसआईटी ने हाल ही में साहिल खान से पूछताछ की थी. शनिवार को साहिल खान को मुंबई साइबर सेल ने जगदलपुर से अरेस्‍ट किया. यहां से उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि साहिल खान लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार हैं, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है.

यह भी पढ़े: Lok Sabha Election: सुरक्षा बलों की बस में कंटेनर ने मारी टक्कर, दो की मौत, 6 घायल

Latest News

ईरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच नॉर्मलाइजेशन नहीं चाहते अमेरिका और इजरायल, रूस का आरोप

US-Russia relations: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का आरोप है कि अमेरिका-इजरायल शांति की इच्छा नहीं रखते हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version