सीतामढ़ी में सड़क हादसाः ट्रक-स्कॉर्पियो की भिड़ंत, तीन की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सीतामढ़ीः बिहार से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. इस हादसे जहां तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस हादसे की जांच में जुट गई.

स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर-सोनबरसा एनएच-22 पर महिंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बगही मठ के समीप तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो में सामने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया. मृतक स्कॉर्पियो सवार मृतक बोखडा थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version