तमिलनाडु में सड़क हादसाः कार-वैन की टक्कर, तीन लोगों की मौत, 18 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

थेनीः तमिलनाडु से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां थेनी जिले में कार और वैन की टक्कर हो गई. इस हादसे में केरल के तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.

पुलिस ने बताया
इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस ने बताया कि कोट्टायम के तीन लोगों की कथित तौर पर मौत हो गई और इस जिले के पेरियाकुलम के पास एक पर्यटक वैन के साथ एक कार की आमने-सामने की टक्कर में 18 लोग घायल हो गए.

वहीं, तीनों मृतक पेरियाकुलम की ओर कार में यात्रा कर रहे चार लोगों में से एक थे. विपरीत दिशा से आ रही टूरिस्ट वैन से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई. पुलिस ने बताया कि वैन में यात्रा कर रहे लोगों और कार में सवार चौथे यात्री को चोटें आईं.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
राहगीरों ने दुर्घटनास्थल पर घायलों को सड़क पर पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वट्टालागुंडु, पेरियाकुलम और थेनी के सरकारी अस्पतालों में पहुंचाया. टक्कर के कारण कार पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई. शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला कि तीनों मृतक और घायल कोट्टायम के रहने वाले थे.

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This

Exit mobile version