Road Accident: कुल्लू में सड़क हादसा, शिक्षक सहित दो की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Road Accident: हिमाचल प्रदेश से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां कुल्लू जिले में सोमवार की देर रात सड़क दुर्घटना में कार सवार शिक्षक सहित दो लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह होने पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

अनियंत्रित होकर कार 500 मीटर नीचे जंगल में गिरी
जानकारी के मुताबिक, जिला कुल्लू के बंजार के जिभी-गाड़ागुशैणी मार्ग स्थित बाहू मोड के पास सोमवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ मीटर नीचे जंगल में गिर गई. रात में किसी को दुर्घटना की जानकारी नहीं हो सकी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि इस हादसे में मोबनी हांव निवासी भाषा अध्यापक टेक चंद और गेवे राम की मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के संबंध में एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest News

दीवाली से लेकर देवउठनी एकादशी तक…नवंबर में त्योहारों की भरमार, देखें कब है कौन सा व्रत

November 2026 Festival List: हिंदू पंचांग में नवंबर का महीना धार्मिक रूप से अत्यंत फलदायक और शुभकारक माना जाता...

More Articles Like This

Exit mobile version