Russia Fuel Crisis: यूक्रेन के अटैक के बाद रूस में ईंधन संकट, वर्क फ्रॉम होम करने की अपील

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Fuel Crisis: यूक्रेन के तेल रिफाइनरियों पर हमलों की वजह से रूस में ईंधन का संकट गहरा गया है. रूस के नोवोसिबिर्स्क इलाके में अधिकारियों ने लोगों से घर से काम करने और कार से यात्रा कम करने को कहा है.

रसिया में वर्क फ्रॉम होम करने की अपील (फोटो-रॉयटर्स)

लगभग 30 लाख लोगों की आबादी वाला यह इलाका साइबेरिया के सबसे बड़े इलाकों में से एक है और एक बड़ा आर्थिक और मैन्युफैक्चरिंग हब है. यह घोषणा तब की गई है, जब इस हफ्ते की शुरुआत में यूक्रेन ने ओम्स्क में एक तेल रिफाइनरी पर हमला किया, जिससे सबसे बड़ी तेल प्रोसेसिंग सुविधाओं में से एक बंद हो गई.

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों और अधिकारियों के मुताबिक, जून के बाद से रूस के 90% से अधिक इलाकों में ईंधन की कमी देखी गई है. इनमें से कुछ इलाकों में पेट्रोल स्टेशनों पर राशनिंग और जेरी कैन में ईंधन भरने पर रोक लगा दी गई है.

बुधवार के एक आदेश में, जिसे शुक्रवार को रूसी मीडिया ने प्रकाशित किया, नोवोसिबिर्स्क सरकार ने नियोक्ताओं को सलाह दी कि वे “कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहें और ईंधन की खपत कम करें.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version