रूस ने यूक्रेन पर बरसाईं मिसाइलें, पांच की मौत, ट्रंप के अधिकारियों के दौरे से ठीक पहले हमला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine conflict: पिछले चार साल से अधिक समय में जारी रूस और यूक्रेन संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है. एक तरफ जहां बीते दिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के सामने युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था और कहा था कि अब कीव की तरह से किसी भी प्रकार का कोई हमला नहीं होगा. दूसरी तरफ शांति का ये प्रस्ताव केवल एक बयानबाजी बनकर रह गई और रूसी सेना ने शनिवार की रात यूक्रेन की राजधानी कीएव और बोरिस्पिल के मुख्य हवाई अड्डों पर भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले किए. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इन हमलों के पीछे रूस की सोची-समझी रणनीति बताई है.

जेलेंस्की ने रूस पर लगाए गंभीर आरोप

रूस के इन हमलों को लेकर जेलेंस्की ने पुतिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पूरे मामले को ऐसे समझिए कि हाल ही में यह खबर आई थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड्र ट्रंप के दामाद जेरार्ड कुशनर और स्टीव विटकॉफ शांति वार्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए विमान से यूक्रेन आने वाले हैं.

ऐसे में अब जेलेंस्की का कहना है कि रूस को यह बात नागवार गुजरी, क्योंकि अमेरिकी दूत विमान से सीधे कीएव या बोरिस्पिल एयरपोर्ट पर उतरने की तैयारी कर रहे थे. इसी से बौखलाकर रूस ने इन एयरपोर्ट्स को निशाना बनाया है, ताकि अमेरिकी मेहमानों की यात्रा को जोखिम भरा बनाया जा सके.

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इन रातों-रात हुए हमलों ने दोनों तरफ आम नागरिकों और बुनियादी ढांचे को पूरी तरह प्रभावित किया है. पहले यूक्रेन की बात करें तो यहां के नीप्रॉपेट्रोस क्षेत्र के कामियांस्के में एक नागरिक औद्योगिक इकाई पर हुए रूसी हमले में 4 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए. इसके अलावा खेरसॉन, बोरिस्पिल और खार्कीव में रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं.

सुमी और मायकोलाइव शहरों में रूसी ड्रोन्स ने शॉपिंग मॉल पर हमले किए, जिसमें एक 72 वर्षीय बुजुर्ग और एक 17 वर्षीय लड़की घायल हो गए. रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उन्होंने यूक्रेन के सैन्य उत्पादन के लिए मेटल सप्लाई करने वाले नीप्रॉपेट्रोस के दो बड़े मेटल प्लांट्स पर हमले किए हैं.

रूस के कब्जे वाले लुहांस्क क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान हुए यूक्रेनी हमलों में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. इस बात की पुष्टि वहां के रूसी-नियुक्त गवर्नर लियोनिद पासेचनिक ने की है.

यूक्रेनी वायु सेना के मुताबिक, रूस ने रोस्तोव और वोरोनेझ क्षेत्रों से बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं और कुल 167 अटैक ड्रोन से हमला किया. हालांकि, यूक्रेनी एयर डिफेंस ने इनमें से 128 ड्रोंस को हवा में ही मार गिराया या नाकाम कर दिया. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इस स्थिति पर सख्त चेतावनी दी है.

Latest News

कुंडली में मजबूत शनि व्यक्ति को धन, प्रॉपर्टी से कर देता है मालामाल, जानिए क्या हैं इसके संकेत

Kundli Me Majboot Shani: शनि को न्याय और कर्म फल प्रदान करने वाला देवता माना जाता है. साढ़ेसाती और...

More Articles Like This

Exit mobile version