रूस ने दिया यूक्रेन के 1000 ड्रोन हमलों का जवाब, जपोरिजिया और खारकीव पर बरसाए बम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine war: सोमवार को रूसी ड्रोन ने दक्षिणी यूक्रेन के जपोरिजिया शहर पर हमला किया. यह दावा यूक्रेन के अधिकारियों ने किया है. सोशल मीडिया पर यूक्रेन के राष्ट्रपित जेलेंस्की ने सोमवार को बताया कि रूस ने अपार्टमेंट ब्लाकों, एक विश्वविद्यालय और एक शापिंग माल को निशाना बनाकर बमबारी की. इन हमलों में पांच लोग घायल हुए.

यूक्रेन की राज्य आपात सेवा के मुताबिक, सोमवार को ही एक रूसी ड्रोन ने यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र में एक घर पर हमला किया, जिसमें 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसके 13 वर्षीय बेटे को गंभीर चोटें आईं. रूस ने ये हमले एक दिन बाद यूक्रेनी सेनाओं द्वारा 1,000 से अधिक ड्रोन हमलों के जवाब में किए हैं.

जेलेंस्की ने कहा, “रूस पीछे नहीं हट रहा है और लगातार संकेत भेज रहा है कि वह युद्ध बढ़ाने के लिए तैयार है. हम संरा महासभा में चर्चा करेंगे कि संयुक्त प्रयासों के बावजूद शांति प्राप्त करना कठिन है. उधर एक बयान में रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने रात भर यूक्रेनी लाजिस्टिक्स हब, गोदामों और बंदरगाहों को निशाना बनाया.

रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रात भर में रूसी क्षेत्रों और काला सागर में 244 यूक्रेनी ड्रोन को ढेर कर दिया.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version