Russia-Ukraine Conflict: रूस ने यूक्रेन पर बरसाए मिसाइल और ड्रोन, तीन लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine Conflict: शनिवार तड़के रूस ने यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों पर एक बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किया. यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में जहां कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दर्जनों लोग घायल हुए हैं.

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि हमला यूक्रेन के नौ अलग-अलग स्थानों पर हुआ है, जिसमें  ड्निप्रोपेट्रोव्स्क, मायकोलाइव, चेर्निहिव, जापोरिज्जिया, पोल्टावा, कीव, ओडेसा, सुमी और खारकीव शामिल है.

हमले से भारी नुकसान
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आगे बताया कि इस हमले में नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया है. उन्होंने कहा कि इस हमले के पीछे रूस का मकसद केवल सैन्य ठिकाने नहीं, बल्कि नागरिक क्षेत्रों, रिहायशी इलाकों और इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाना था. ड्निप्रो शहर में एक बहुमंजिला इमारत पर क्लस्टर बम से हमला किया गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है.

हमले में 26 लोग घायल
ड्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र के गवर्नर सेरही लाइसाक ने बताया कि इस हमले में कम से कम 26 लोग घायल हुए हैं. कई ऊंची इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचा है. इसके साथ ही कीव क्षेत्र के बुचा, बोरिस्पिल और ओबुखिव में भी हमले हुए, जिसमें कई घरों और गाड़ियों को क्षति पहुंची  है. पश्चिमी ल्वीव क्षेत्र में दो क्रूज मिसाइलों को मार गिराया गया.

यूक्रेनी एयर फोर्स के अनुसार

यूक्रेनी एयर फोर्स के अनुसार, रूस ने कुल 619 मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च किए, जिनमें 579 ड्रोन, आठ बैलिस्टिक और 32 क्रूज मिसाइलें शामिल थीं. यूक्रेन ने इनमें से 552 ड्रोन, दो बैलिस्टिक और 29 क्रूज मिसाइलों को नष्ट कर दिया. इसके साथ ही यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि इस दौरान पश्चिमी देशों से मिले F-16 लड़ाकू विमानों ने रूसी क्रूज मिसाइलों को रोकने में अहम भूमिका निभाई और ये साबित किया कि पश्चिमी हथियार युद्ध में कितने प्रभावशाली हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This

Exit mobile version