सहारनपुरः रिश्वर लेते डॉक्टर और एकाउंटेंट गिरफ्तार, तलाशी में मिले लाखों के कैश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सहारनपुरः सहारनपुर से दो स्वास्थ्य कर्मियों के रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी की खबर आ रही है. शनिवार को विजिलेंस टीम ने सहारनपुर के पुवारंका सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी सहित दो लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा है. सीएचसी प्रभारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सीएचओ को प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर 10 प्रतिशत रुपये मांगते थे. जिसकी शिकायत इन कर्मचारियों ने मेरठ एंटी करप्शन टीम से की थी.

मेरठ से विजिलेंस एसपी इंदु सिद्धार्थ अपनी टीम के साथ पहुंची और प्रभारी एवं एक एकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है.

विजिलेंस की एसपी इंदु सिद्धार्थ ने बताया
विजिलेंस की एसपी इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि पुवारंका सीएचसी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर विभाग में संविदा पर काम करने वाले 20 से अधिक कर्मचारियों ने उनके यहां पर 17 जुलाई को शिकायत की थी. शिकायत में बताया गया था कि उनके यहां के सीएचसी प्रभारी उनके वेतन से लेकर प्रोत्साहन राशि यानि इंसेंटिव दिलाने के नाम पर हर कर्मचारी से 10 प्रतिशत रुपये लेते हैं.

एसपी ने बताया कि कई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है. प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर 10 प्रतिशत की उनसे डिमांड की जा रही है. जिसके बाद टीम ने शनिवार को एक जाल बिछाया और दो कर्मचारियों को 92 हजार 450 रुपये लेकर सीएचसी प्रभारी डा. देशराज सिंह के आवास पर भेजा. यहां पर एकाउंटेंट संदीप शर्मा भी मौजूद थे. दोनों को कर्मचारियों ने 92 हजार 450 रुपये दिए. जिसके बाद पीछे से आई विजिलेंस टीम ने दोनों को दबोच लिया.

मिले रुपयों की हो रही जांच
उन्होंने बताया कि सीएचसी के आवास की तलाशी ली गई तो वहां पर 21 16 हजार 830 रुपए बरामद हुए है. यह पैसा कहां से आया है, इसकी जांच की जा रही है. विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरीशचंद की तरफ से देहात कोतवाली में तहरीर दी जाएगी.

Latest News

Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए इनका स्वरूप, प्रिय भोग और मंत्र

Shardiya Navratri 7th Day: इस समय देशभर में शारदीय नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें...

More Articles Like This

Exit mobile version