सहारनपुरः कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद पर बुलडोजर प्रहार, किया गया ध्वस्त, भारी पुलिस बल तैनात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Saharanpur Mosque Demolition: जिला जज न्यायालय के फैसले के बाद सहारनपुर कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है. अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए शहर में जगह-जगह बड़ी संख्य में पुलिसफोर्स की तैनाती की गई है. हालांकि, रात में यह अफवाह फैल गई थी. इंटरनेट मीडिया पर सांसद और पार्षदों द्वारा बयानबाजी भी की जा रही थी.

मस्जिद को अवैध बताते हुए बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने मार्च 2025 में शिकायत की थी कि कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद अवैध है. परिसर का व्यावसायिक उपयोग भी हो रहा है, जो कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा के लिए खतरा है. यह मामला सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में डेढ़ वर्ष से चला आ रहा था.

जुलाई में कोर्ट ने मस्जिद को अवैध माना था. इसके बाद जिला जज न्यायालय ने भी तीन दिन पहले दिए आदेश में सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश को सही माना था.

हालांकि, शुक्रवार की रात से ही अफवाह फैल रही थी कि मस्जिद को ध्वस्त किया जा रहा है. इसके बाद पार्षदों और सांसद इमरान मसूद ने इंटरनेट मीडिया पर आकर अपनी बात रखी थी. शनिवार सुबह सुबह मौके पर छह बुलडोजर की मदद से मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई. किसी भी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version