School Bus Fire: वालसाड में अचानक आग का गोला बनी स्कूली बस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अहमदाबादः गुजरात से बड़ी खबर आ रही है. यहां एक स्कूली बस अचानक आग का गोला बन गई. संयोग अच्छा था कि उसमें सवार सभी बच्चे और शिक्षक बाल-बाल बच गए, लेकिन बस जलकर खाक हो गई.

पिकनिक मनाने जा रहे थे बच्चे
जानकारी के अनुसार, शनिवार को वालसाड जिले में एक स्कूली बस लवासा से 30 स्कूली बच्चों और तीन शिक्षकों को लेकर पिकनिक के लिए ले जा रही थी. इसी दौरान वलसाड के धरमपुर में विल्सन हिल्स के रास्ते में बस में आग लग गई.

अच्छा था संयोग, घटना से पहले उतर गए बच्चे और शिक्षक
संयोग अच्छा था कि आ घटना से पहले ही बस में सवार सभी बच्चे और शिक्षक उतर गए थे, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया. लेकिन बस जलकर खाक में तब्दील हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version