चंडीगढ़ में सनसीखेज वारदात: बदमाशों प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chandigarh Crime: चंडीगढ़ से सनसीखेज वारदात की खबर सामने आई है. यह वारदात यहां सेक्टर नौ में मध्य मार्ग पर हेयर मास्टर सैलून के सामने हुई. हौसलाबुलंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसात कर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी. युवक जिम से निकलकर ब्लैक फॉरच्यूनर में बैठा था. बदमाशों ने उस पर आठ से दस गोलियां दागी. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए.

इंस्टाग्राम पर काफी प्रसिद्ध था नागरा 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. गंभीर हालत में युवक को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान चरणप्रीत सिंह के रूप में हुई. वह मुल्लांपुर के कुभेरी गांव का रहने वाला था. नागरा इंस्टाग्राम पर भी काफी प्रसिद्ध था. वह प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करता था.

बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दो युवक आए थे. एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा और दूसरे आरोपी ने नागरा पर करीब 8-10 राउंड फायरिंग कर दी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी हैं.

Latest News

चीन जाते वक्त लापता हुए जहाज और 22 क्रू मेंबर्स की तलाश जारी, बंगाल की खाड़ी में नौसेना ने उतारे तीन युद्धपोत

Missing Cargo Ship: चीन के लिए ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से रवाना हुआ मालवाहक जहाज एमवी ओशन विनर बंगाल...

More Articles Like This

Exit mobile version