Shahjahanpur: बोलेरो की टक्कर से मां और दुधमुंही बेटी की मौत, युवक घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर से दुखद खबर आ रही है. यहां तेजीपुर में बोलेरो की टक्कर से जहां गर्भवती मां और उसकी दुधमुंही बच्ची की मौत हो गई, वहीं बाइक सवार युवक घायल हो गया. दुर्घटना के बार चालक वाहन सहित फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

मासूम बेटी को दवा दिलाने जा रही थी मां सायरा
जानकारी के मुताबिक सायरा गांव बझेड़ा भगवानपुर में अपने मायके आई थी. यहां उसकी एक वर्षीय बेटी अनायरा की तबीयत खराब हो गई. सायरा अपनी बेटी को लेकर बहनोई कल्लू के साथ बाइक से दवा दिलाने जा रही थीं. इसी दौरान रास्ते में जैतीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए. वाहन महिला को रौंदते हुए निकल गया.

दुर्घटना के बाद वाहन सहित फरार हुआ चालक
लोगों ने बाइक से काफी दूर तक वाहन का पीछा किया, लेकिन चालक चालक भागने में सफल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तत्काल तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सायरा और अनायरा को बरेली के लिए रेफर कर दिया. जाते समय रास्ते में मां-बेटी की मौत हो गई. इस संबंध में सीओ अमित चौरसिया ने बताया फरार चालक की तलाश की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version