Sitamarhi News: युवती ने इस बात से किया इनकार, बदमाशों ने मारी गोली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sitamarhi News: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नहीं ले रही है. यहां आएदिन सनसनीखेज वारदाते होना आम होता जा रहा है. इसी क्रम में बीती रात बदमाशों ने एक युवती को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. यह वारदात सीतामढ़ी के सुरसंड थाना इलाके के रधाउर गांव में हुई. घायल युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी के सुरसंड थाना इलाके के रधाउर गांव में शुक्रवार की देर रात पंचायत के मुखिया रविशंकर को खोजते हुए दो बदमाश आए. बदमाशों ने धमकी देकर मकान का दरवाजा खुलवाया. दवराजा खुलवा कर अंदर घुस गए.

घायल युवती ने लगाया आरोप
दवराजा खोलने पर अंदर खोलने पर बदमाश अंदर घुस गए. रधाउर उतरी टोला वार्ड नंबर-8 निवासी अरविंद तिवारी की पुत्री रिमझिम कुमारी (18 वर्ष) का आरोप है कि दो बदमाश उसके घर पर आए और धमकी देकर दरवाजा खुलवाया. अंदर घुसने पर उसके ऊपर पिस्टल तान दिया और कहा की मुखिया को फोन करके अभी बुलाओ. इनकार करने पर पहले एक गोली ऊपर चलाई फिर दूसरी गोली पेट में मार दी.

घायल युवती का चल रहा इलाज
युवती ने यह भी बताया कि उसके साथ मुखिया की शादी की बात चल रही है. वहीं, मुखिया ने भी स्वीकार किया है कि युवती के साथ शादी उसकी बात चल रही थी. घायल युवती का उपचार सीतामढ़ी शहर के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है.

उधर, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. वो बदमाश कौन थे, जिनकी मुखिया से क्या दुश्मनी है और मुखिया को क्यों ढूंढ रहे थे. यह सवाल लोगों के मन में उठ रहा है. उधर, इस मामले में सुरसंड पुलिस फिलहाल कुछ बताने से कतरा रही है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version