Sitamarhi: सीतामढ़ी में ताजिया जुलूस में बवाल, पत्थरबाजी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सीतामढ़ीः बिहार से बड़ी खबर आ रही है. यहां बुधवार की सुबह सीतामड़ी शहर के मेहसौल चौक व किरण चौक पर दो ताजिया जुलूस में शामिल लोगों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई. इस पत्थरबाजी में कई लोगों के घायल होने की खबर है. मामला शांत करने के बाद पुलिस को लाठीचार्ट करना पड़ा.

मिली जानकारी के मुताबिक, ताजिया जुलूस के दौरान किसी बात को लेकर जुलूस में शामिल लोगों में विवाद हो गया. मामला शांत होने की बजाय बढ़ता ही गया और देखते ही शोर-शराबा के बीच दोनों तरफ से पथराव शुरु हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई.

इस पथराव में दोनों पक्ष के करीब दो दर्जन लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. जिसके बाद स्थिति कंट्रोल में आई. जख्मी लोगों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर शाम को नगर थाना में शांति समिति की बैठक बुलाई गई है.

पटना में भी हुआ बवाल
उधर, राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के समनपुरा की मदरसा गली में मंगलवार की देर रात ताजिया जुलूस के दौरान बवाल होने की सूचना मिलते ही पटना पुलिस हरकत में आ गई. एक युवक की दुकान में तोड़-फोड़ और लूटपाट की बात कही जा रही थी. हालांकि, डीएसपी ने लूटपाट से इंकार किया है. उन्होंने कहा कि जुलूस से पूर्व मारपीट हुई थी. इस मारपीट में दुकान का फ्रिज क्षतिग्रस्त हुआ है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version