Sitapur: अज्ञात वाहन ले उड़ा बाइक सवार तीन युवकों की जिंदगी, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sitapur: यूपी के सीतापुर से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया. फरार वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी.

लहरपुर-बिसवां मार्ग पर हुई दुर्घटना
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के लहरपुर-बिसवां मार्ग पर गांव रूढा भवनाथपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया. इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. बतााया जा रहा है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतकों की पहचान क्षेत्र के गांव खानपुर सादात निवासी आजाद (18 वर्ष), रियाजुद्दीन (25) व सुहेल (19 वर्ष) के रूप में हुई. इस संबंध में इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फरार वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी गई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

पाकिस्तान: तेल की कीमतों के बाद अब जनता को बिजली पर टैरिफ का झटका

Pakistan Electricity Tariff: पाकिस्तान ने जनता को डबल झटका दिया है. तेल की कीमतों के बाद अब बिजली पर...

More Articles Like This

Exit mobile version