लोकसभा स्पीकर पर कागज उछालने वाले 8 सांसदों पर गिरी गाज, पूरे सत्र के लिए सस्पेंड, कार्यवाही स्थगित

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP Suspended: मंगलवार को संसद की कार्यवाही के दौरान सदन की मर्यादा टूटने का मामला सामने आया. लोकसभा में हंगामे के बीच कुछ सांसदों ने स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज उछाले. इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया. कार्रवाई की ये गाज 8 सांसदों पर गिरी है. भारी शोर-शराबे और विरोध के कारण सदन की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी. वहीं, कार्यवाही कल यानी बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

दोपहर तीन बजे जब चौथी बार लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तो पीठासीन अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्पीकर की ओर कागज फेंकने वाले सदस्यों के नाम दर्ज किए जाएंगे. इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ऐसे सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा. सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इसके बावजूद हंगामा जारी रहा. थमता नहीं दिखा.

इन सांसदों को किया गया निलंबित

  • गुरजीत औजला
  • मणिकम टैगोर (तमिलनाडु से कांग्रेस के सांसद)
  • अमरिंदर सिंह राजा वडिंग
  • किरण कुमार रेड्डी
  • डीन कुरियाकोसे (केरल से कांग्रेस के सांसद)
  • एस वेंकटेश (CPM सांसद)
  • हिबी ईडन- केरल से कांग्रेस के सांसद
  • प्रशांत पडोले
Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version