Sonia Gandhi: अचानक बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के अनुसार, मंगलवार सुबह उनकी तबीयत कुछ बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी, जिस वजह से उन्हें भर्ती किया गया है. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है.

सूत्रों ने बताया कि उन्हें चेस्ट (सीने) से जुड़े स्पेशलिस्ट डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है. हालांकि, अभी तक कांग्रेस पार्टी या अस्पताल की ओर से सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

पहले भी बिगड़ी थी सोनिया गांधी की तबीयत

मालूम हो कि इससे पहले 7 जून 2025 को भी उनकी सोनिया गांधी तबीयत खराब हो गई थी. तब वह शिमला में थीं. तब उन्हें शिमला में ही एक अस्पताल में भर्ती किया गया था. बाद में जब वह दिल्ली पहुंची तो उन्हें नियमित जांच के लिए सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया था.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version