Sonipat Accident: ट्रक चालक ने लगाया ब्रेक, थम गई दो पुलिसकर्मियों के जीवन की रफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sonipat Accident: सोमवार की देर रात सोनीपत के नेशनल हाइवें-44 पर भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि प्याऊ मनियारी के पास आगे चल रहे ट्रक तेज रफ्तार कार की टक्कर हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

सोनीपत की तरफ आ रहे थे कार सवार दोनों इंस्पेक्टर
जानकारी के अनुसार, झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित गांव दादनपुर निवासी दिनेश बेनीवाल और जींद के नरवाना निवासी रणबीर चहल दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर थे. दिनेश बेनीवाल दिल्ली के हैदरपुर नॉर्थ वेस्ट स्पेशल सेल में और रणधीर चहल आदर्श नगर थाना दिल्ली में नियुक्त थे. दोनों देर रात वेन्यू कार में सवार होकर दिल्ली से सोनीपत की तरफ आ रहे थे.

हादसे के बाद ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक
कार दिनेश बेनीवाल चला रहा था. जब वह देर रात करीब साढ़े 11 बजे कुंडली से आगे प्याऊ मनियारी के पास पहुंचे तो अचानक उनके आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिया जिससे कार ट्रक में टकरा गई. इस दुर्घटना में दोनों दोनों इंस्पेक्टर की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही कुंडली थाना से एसआई कटार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवों को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया. इस संबंध में कुंडली थाना प्रभारी ऋषिकांत बताया कि मामले की जांच की जा रही है. फरार ट्रक चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

हथेली में शुक्र पर्वत पर है स्टार का निशान, तो इन चीजों से रहे बेहद सावधान, लाइफ में होती है राजसी ठाठ-बाट

Star on Shukra Parvat palmistry: हर किसी के हाथों में बहुत सारे निशाल और लकिरे होती है. ऐसे में...

More Articles Like This

Exit mobile version