सोनीपतः जल्लाद बना बड़ा भाई, छोटे भाई, उसकी पत्नी और मासूम भतीजे का किया कत्ल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सोनीपतः हरियाणा से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. सोनीपत गांव गढ़ बिंदरौली में जल्लाद बने एक युवक ने अपने छोटे भाई, उसकी पत्नी और मासूम भतीजे पर गंड़ासी से वार कर मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद हमलावर भाई मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई.

रात में किसी बात को लेकर हुई थी कहासुनी
जानकारी के अनुसार, गांव बिंदरौली निवासी अमरदीप (28 वर्ष), अपनी पत्नी पत्नी मधु (25 वर्ष) और तीन माह के बेटे शिवम तथा पिता धर्मवीर व बड़े भाई मंदीप के साथ रहते थे. अमरदीप अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय सोनीपत में फैमिली आईडी विभाग में कार्यरत थे. बुधवार की रात वह अपनी पत्नी व बेटे संग घर के आंगन में चारपाई डालकर सोए थे. बताया गया है कि रात में उनकी बड़े भाई से किसी बात के लेकर कहासुनी हुई थी. सुबह जगने के बाद पिता धर्मवीर अपने पोते शिवम को खिलाने के बाद घर से कुछ दूर स्थित पशु बाड़े में चले गए.

उस वक्त उनका छोटा बेटा अमरदीप चारपाई पर लेटा था और पुत्रवधू पौत्र के साथ उसके पास ही बैठी थी. बड़ा बेटा मंदीप भी उनसे कुछ दूरी पर खड़ा था. उनके पशु बाड़े में जाने के कुछ ही समय बाद उन्हें कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनाई दी. इस पर वह अपने घर पर आए तो देखा कि बेटे अमरदीप का शव चारपाई पर पड़ा था. उन्होंने पुत्रवधू को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला.

वारदात के बाद आरोपी हुआ फरार
अंदर जाकर देखा तो पुत्रवधू का शव भी खून से लथपथ कमरे में पड़ा था. वहीं पौत्र उसकी गोद में घायल अवस्था में था. घटना की जानकारी होने पर पास-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए. धर्मवीर तत्काल अपने पौत्र को लेकर चिकित्सक के पास गए, लेकिन चिकित्सक ने मासूम को भी मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद बड़ा बेटा मंदीप फरार हो गया. सभी के शरीर पर गंड़ासी से वार के निशान थे.

घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी मुकेश जाखड़, थाना प्रभारी देवेंद्र अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की. एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी की तलाश में जुट गई.

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version