Srinagar Grenade Attack: पुलिस के हत्थे चढ़े संडे मार्केट में ग्रेनेड हमला करने वाले 3 आतंकी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने कुछ दिन पहले श्रीनगर की संडे मार्केट में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. पुलिस की गिरफ्त में आए आतंकवादी श्रीनगर शहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

मालूम हो कि बीते 3 नवंबर को श्रीनगर में संडे बाजार में ग्रेनेड हमला हुआ था. इस हमले में 12 लोग घायल हो गए थे. मामले की छानबीन करते हुए पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी.

इसी क्रम में पुलिस ने मामले से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्त में आए आतंकवादियों की पहचान ओसामा यासीन शेख, उमर फैयाज शेख और अफनान मंसूर शेख के रूप में हुई है. पुलिस आगे की जांच जारी रखते हुए आरोपितों से पूछताछ कर रही है.

कश्मीर के आईजीपी वीके बर्डी ने कहा कि इस हमले में 12 नागरिक घायल हो गए थे. हमने इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है.उन्होंने कहा कि ओसामा यासीन शेख और अफनान मंसूर शेख ने शांति और सामान्य गतिविधियों को बाधित करने के इरादे से ग्रेनेड फेंका था. आरोपितों से पूछताछ की जा रही है.

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This