श्रीनगरः बेमिना में लगी भीषण आग, जिंदा जले दो लोग, 80 झोपड़ियां जलकर राख

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Srinagar Fire: मंगलवार की देर रात श्रीनगर के बाहरी इलाके बेमिना के दुर्बल क्षेत्र में भीषण आग लग गई. आग की इस घटना में कम से कम 80 अस्थायी ढांचे जलकर राख हो गए. वहीं दो लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

जानकारी के मुताबिक, आग अस्थायी झोपड़ियों के एक समूह में लगी और देखते ही देखते आसपास के ढांचों को अपनी जद में ले लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने और उसे रोकने का पर्याप्त मौका तक नहीं मिला. इस दर्दनाक हादसे में दिल्ली के रहने वाले दो कबाड़ बीनने वालों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों की पहचान 27 वर्षीय मुहम्मद नूर आलम और 16 वर्षीय मुहम्मद अमीन रफी के रूप में हुई है. प्रभावित अधिकांश अस्थायी ढांचों का इस्तेमाल कबाड़ कारोबार से जुड़े लोग अपने कामकाज और रहने के लिए कर रहे थे.

सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग की टीमें मौके पर पहुंची. सभी ने मिलकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित करने की कोशिश की, जबकि स्थानीय लोगों ने भी बचाव एवं अग्निशमन अभियान में सहयोग दिया.

हालांकि, संयुक्त प्रयासों के बावजूद आग ने बड़े इलाके को अपनी जद में ले लिया. हादसे में कम से कम 80 अस्थायी ढांचे पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए, जबकि दो लोगों की जान चली गई. आग से संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है. हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन अभी किया जाना बाकी है.

Latest News

Ardha Ustrasana: घंटों मोबाइल-लैपटॉप पर बैठने वालों के लिए फायदेमंद है अर्ध उष्ट्रासन, कमर दर्द और कब्ज में मिल सकती है राहत

Ardha Ustrasana: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में घंटों मोबाइल और लैपटॉप पर काम करना हमारी दिनचर्या का हिस्सा...

More Articles Like This

Exit mobile version