श्रीनगरः घुसपैठ की कोशिश में थे पाकिस्तानी आतंकी, सेना ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, ठिकाने की तरफ भागे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः सेना के जवानों ने सोमवार को उत्तरी कश्मीर में उड़ी (बारामुला) सेक्टर में टुरना के पास एलओसी पर आतंकियों की घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करते हुए उन्हें वापस भागने को विवश कर दिया. इस घटना के बाद सेना के जवानों ने उड़ी सेक्टर के विभिन्न इलाकों में एलओसी पर सघन तलाशी अभियान चला रही है.

उड़ी सेक्टर से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार  को तड़के उड़ी सेक्टर में एलओसी के साथ सटे टुरना इलाके में सेना के जवानों ने एलओसी के पार से कुछ हथियारबंद आतंकियों को भारतीय इलाके की तरफ आते हुए देखा. इस पर जवानों ने आसपास की सभी चौकियों को सचेत करते हुए वहां अपनी पोजीशन संभाली और घुसपैठियों पर नजर रखी.

जैसे ही वह भारतीय सीमा में दाखिल होने लगे, जवानों ने उन्हें ललकारते हुए सरेंडर के लिए कहा. जवानों की ललकार सुनते ही घुसपैठियों, जिनकी संख्या से तीन से चार बताई जाती है, ने वहीं पर झाढ़ियों के बीच पोजीशन लेकर फायर कर दिया. इस जवानों ने भी जवाबी फायर किया.

दोनों तरफ से करीब 20 मिनट तक गोलियां चलीय घुसपैठियों की तरफ से गोलीबारी बंद होने पर जवानों ने भी फायरिंग बंद रोक दी. बताया जा रहा है गोलीबारी के दौरान आतंकी वापस गुलाम कश्मीर में अपने ठिकाने की तरफ भाग खड़े हुए.

अलबत्ता, जवानों ने मुठभेड़ स्थल सहित एलओसी के साथ सटे सभी इलाकों में एहतियात के तौर पर तलाशी अभियान चला रखा है. सभी अग्रिम बस्तियों में लोगों को सूचित किया गया है कि वह अपने इलाके में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर तत्काल निकटवर्ती सुरक्षा चौकी को सूचित करें.

Latest News

Gold Silver Price Today: हाहाकार! धनतेरस से पहले भरभराकर गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: धनतेरस का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This