Sukhoi Crash: क्रैश हुआ भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान, रडार से लापता हो गया था जेट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sukhoi Crash: सुखोई लड़ाकू विमान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम में भारतीय वायुसेना का आधुनिक सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है. पहले खबर सामने आई थी कि वायुसेना का सुखोई विमान अचानक से रडार से लापता हो गया है. हालांकि, अब इसके असम के कार्बी आंगलॉन्ग इलाके में क्रैश होने की खबर सामने आई है.

मालूम हो कि रूस द्वारा निर्मित सुखोई विमान को भारतीय वायुसेना की रीढ़ की हड्डी माना जाता है. वायुसेना इसके उन्नत वर्जन Sukhoi- 30MKI का इस्तेमाल करती है. भारतीय वायुसेना इस विमान के 200 से ज्यादा यूनिट्स का इस्तेमाल करती है.

कैसे लापता हुआ था विमान?

शुरुआत में आई जानकारी के अनुसार,  वायुसेना के सुखोई लड़ाकू विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी. विमान से आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क हुआ था. फाइटर जेट ने गुरुवार शाम करीब सात बजे ट्रेनिंग सेशन के लिए उड़ान भरी थी. हालांकि, कुछ ही समय बाद लड़ाकू विमान अचानक से रडार से गायब हो गया. इसके बाद अधिकारियों की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई.

जानकारी के मुताबिक, वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान असम के कार्बी आंगलॉन्ग इलाके में क्रैश हुआ है, जो कि असम  के जोरहाट से करीब साठ किलोमीटर दूर है. इस इलाके में सेना और पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है. स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने आसमान में एक प्लेन को उड़ते देखा है, जो लगातार नीचे आते हुए क्रैश हुआ है. लोगों का दावा है कि क्रैश के बाद जोर का धमाका भी सुनाई दिया.

खोज एवं बचाव अभियान शुरू

डिफेंस पीआरओ गुवाहाटी की ओर से भी Su-30 MKI लड़ाकू विमान के रडार संपर्क से गायब होने की जानकारी दी गई है. बताया गया है कि तथ्यों का पता लगाने के लिए एयरफोर्स की टीम रवाना हो गई है. मामले में अधिक जानकारी का पता लगाते हुए खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है.

More Articles Like This

Exit mobile version