देश के बहुचर्चित निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे से लटका मिला शव

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nithari Case: नोएडा के चर्चित निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली का शव हरिद्वार में मिला है. उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला इलाके में सप्त सरोवर रोड पर लालमाता मंदिर के सामने स्थित चाय की दुकान में उसका शव रस्सी के सहारे लटका पाया गया. बताया जा रहा है कि कोली पिछले कुछ दिनों से इसी स्थान पर चाय की दुकान चला रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही सप्तऋषि पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों को दे दी गई जानकारी Nithari Case

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र के मंगरुखाल गांव निवासी सुरेंद्र कोली के तौर पर हुई है. घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है.

2025 में जेल से बाहर आया था सुरेंद्र कोली

सुरेंद्र कोली दिसंबर 2025 में जेल से बाहर आया था. निठारी कांड की बात करें तो 29 दिसंबर 2006 को नोएडा के निठारी इलाके में मोनिंदर सिंह पंढेर के घर के पीछे मौजूद नाले से आठ बच्चों के कंकाल बरामद किए गए थे. इसके बाद आसपास के इलाकों में तलाशी और खुदाई का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें कई और कंकाल मिलने की बात सामने आई. इस मामले में मोनिंदर सिंह पंढेर और उसके घरेलू सहायक सुरेंद्र कोली के खिलाफ कुल 19 मामले दर्ज किए गए थे. इनमें से पंढेर को दो मामलों में दोषी ठहराया गया, जबकि सुरेंद्र कोली को निचली अदालत ने 13 मामलों में मौत की सजा सुनाई थी.

कोर्ट ने 12 मामलों में बरी कर दिया

16 अक्टूबर 2023 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निठारी कांड से जुड़े मामलों में अपना फैसला सुनाया था. अदालत ने सुरेंद्र कोली को 12 मामलों में बरी कर दिया था. वहीं, मोनिंदर सिंह पंढेर को भी उसके खिलाफ दर्ज दोनों मामलों में दोषमुक्त कर दिया गया था. इसके बाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का भी फैसला आया. शीर्ष अदालत ने सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर को बरी करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा था.

ये भी पढ़ें- ‘एक हफ्ते के अंदर धमाका होगा…’, आगरा के ताज रिसॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version