iPhone के लिए लगी लंबी कतार पर सोनू सूद का तंज, बोले- ‘नया फोन नहीं, समाज में बदलाव लाने की जरूरत’

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sonu Sood: भारत में महंगे सामान के जरिए दिखावा करने का चलन कोई नया नहीं है. शुक्रवार को भी इसका एक उदाहरण देखने को मिला, जब आईफोन 18 प्रो सीरीज खरीदने के लिए एप्पल स्टोर के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए. ग्राहकों की इस भीड़ पर अभिनेता सोनू सूद ने प्रतिक्रिया देते हुए लोगों को सोचने की सलाह दी. सोनू सूद ने महंगे फोन खरीदकर दिखावा करने और इसके लिए कर्ज लेने के बजाय अपनी मेहनत की कमाई और ऊर्जा का इस्तेमाल समाज की बेहतरी और जरूरतमंदों की मदद में करने की बात कही.

Sonu Sood ने कसा तंज

सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें एप्पल स्टोर के बाहर भारी संख्या में लोग दिख रहे हैं. एक्टर ने अपनी इस पोस्ट के जरिए लोगों से महंगे स्मार्टफोन के दिखावे और कर्ज के बजाय समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जरूरतमंदों की मदद करने पर ध्यान देने की अपील की. उन्होंने लिखा, “नया फोन, नई ईएमआई, वही पुराने बिल! शायद यह समय सिर्फ अपने फोन को अपग्रेड करने का नहीं, बल्कि समाज में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कतार (लाइनों) में खड़े होने का है. असली अपग्रेड एक बेहतर समाज का निर्माण है.”

आज से भारत में शुरू हुई बिक्री

गौरतलब है कि एप्पल की नई आईफोन 18 प्रो सीरीज की बिक्री भारत में शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई. बिक्री शुरू होते ही दिल्ली, नोएडा, मुंबई, बेंगलुरु समेत देश के कई बड़े शहरों में एप्पल स्टोर्स और अधिकृत रिटेल आउटलेट्स के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. भारत में आईफोन 18 प्रो सीरीज के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है. नए आईफोन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बिक्री से पहले ही बड़ी संख्या में ग्राहकों ने इसकी ऑनलाइन प्री-बुकिंग करा ली थी.

विक्की कौशल ने लिया आईफोन 18 प्रो मैक्स 

इस बीच अभिनेता विक्की कौशल भी नए आईफोन के क्रेज से अछूते नहीं रहे. वह मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित आधिकारिक एप्पल स्टोर पहुंचे, जहां उन्होंने भारत में आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की बिक्री शुरू होने के मौके पर अपना नया फोन अनबॉक्स किया. विक्की ने आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदा और स्टोर के बाहर ही उसके फीचर्स को देखा-परखा. इस दौरान उन्होंने सेल्फी भी ली और वहां मौजूद पैपराजी के लिए कैमरे के सामने पोज देते नजर आए.

ये भी पढ़ें- टेक्सटाइल सेक्टर की बढ़ी रफ्तार, अगस्त में भारत का कपड़ा निर्यात 16.1% बढ़कर 29,776 करोड़ रुपये पहुंचा

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version