Taiwan Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी ताइवान की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Taiwan Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से ताइवान की धरती कांप उठी. झटके महसूस होते ही लोगों में हड़कंप मच गया. तमाम लोग भयवश घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए. ताइवान के मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को ताइवान के दक्षिण-पूर्वी तटीय काउंटी ताइतुंग में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन तत्काल किसी नुकसान की खबर नहीं है.

विभाग ने यह भी बताया कि भूकंप से राजधानी ताइपे में भी इमारतें हिल गईं और यह 11.9 किलोमीटर (7.39 मील) की गहराई पर आया था. रॉयटर्स ने बताया कि बुधवार को आए भूकंप से पूरे शहर में तेज झटके महसूस किए गए. गौरतलब है कि ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है और भूकंप के लिए बहुत ज्यादा संवेदनशील है. उधर, भूकंप से तेज झटकों से लोगों में भय व्याप्त हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version