Crime News: होमवर्क पूरा ना करना बना मौत का कारण, शिक्षक की पिटाई से छात्र की गई जान

MP Crime News: होमवर्क पूरा ना होने पर अमूमन शिक्षक छात्र को डराने के लिए डंड देते हैं, लेकिन क्या हो जब डंड ही मौत का कारण बने, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि एक ऐसा ही ताजा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आया है, जहां एक छात्र होमवर्क पूरा करके नहीं गया, तो टीचर ने उसकी इस कदर पिटाई कर दी कि, उसकी मौत हो गई. छात्र के मौत से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया.

बता दें कि होमवर्क पूरा नहीं होने पर टीचर ने छात्र को डंडे से पीटा. इसके साथ ही 30 मिनट तक मुर्गा बनाए रखा. जिससे उसकी तबियत खराब हो गई. जब वह घर आया तो उसका शरीर काम नहीं कर रहा था और उल्टी हो रहा था, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई.

छात्र की मौत के बाद से आक्रोशित परिजन हंगामा करने लगे. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने परिजनों दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद से मामला शांत हुआ.

पिता ने लगाया ये आरोप
मृतक बच्चे के पिता कोकसिंह चौहान ने बताया कि “स्कूल में आठ महीने पहले भी इन्हीं टीचर्स ने मेरे बच्चे को बेरहमी से पीटा था. उसे चार दिन तक फीवर रहा था. वह स्कूल जाने से घबराने लगा था. उस समय मैं खुद जाकर स्कूल में आवेदन देकर आया था कि मेरे बच्चे को मारना-पीटना नहीं, लेकिन कुछ दिन खामोश रहने के बाद स्कूल के टीचर्स फिर परेशान करने लगे थे.” पिता ने टीचर पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह स्कूल में ही कोचिंग चलाते हैं और जो नहीं पढ़ने जाता है उनको परेशान करता है.

ये भी पढ़ेंः UP Politics: सुभासपा गई BJP के साथ, अब अब्बास अंसारी की बचेगी विधायकी या जाएगी कुर्सी? जानिए

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version