Tehran Blasts: ट्रंप की धमकी के बीच तेहरान में धमाके, ईरान बोला- नष्ट किया पुराना गोला-बारूद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tehran Blasts: ईरान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की 1000 मिसाइलों के हमलों की धमकी के बाद ईरान की राजधानी तेहरान बम धमाकों से दहल गया. ईरानी मीडिया ने पूर्वी तेहरान में बम धमाकों की खबरें दी.

हालांकि, ईरानी सरकारी मीडिया ने शनिवार को एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि तेहरान प्रांत के पूर्वी हिस्से में सुनाई दिया धमाका, युद्ध के समय बचे हुए गोला-बारूद को कंट्रोल तरीके से नष्ट करने की वजह से हुआ था.

पाकदश्त के गवर्नर ने कहा कि विस्फोट हालिया युद्ध से बचे गोला-बारूद के नियंत्रित निपटान की वजह से हुआ था और इससे कोई खतरा नहीं था. उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन सुनियोजित था और कोई घटना नहीं घटी है. अधिकारी ने कहा कि इस ऑपरेशन से नागरिकों को कोई खतरा नहीं था और कोई दुर्घटना नहीं हुई.

इससे पहले शनिवारी को ईरान के सरकारी मीडिया ने खबर दी थी कि तेहरान के पूर्वी हिस्से में धमाकों की आवाज सुनी गई. वहीं पाकदाश्त और कियामदाश्त के निवासियों ने धमाके की जानकारी दी, लेकिन धमाके की सही जगह और कारण का पता नहीं चल पाया था.

इजराइल से मिली खुफिया जानकारी के बाद कि तेहरान, ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को नई चेतावनी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो अमेरिका ऐसा हमला करेगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा होगा.

ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी. ट्रंप ने यह भी कहा किया कि अगर ईरान ने उन पर हमला किया तो ईरान को पूरी तरह से तबाह कर दिया जाएगा.

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version