तेलंगानाः मां के अवैध संबंध की बली चढ़ी बेटी की जिंदगी

तेलंगानाः तेलंगाना से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां एक मां ने ममता का गला घोंटते हुए बेटी की हत्या कर दी. निर्दयी मां अवैध संबंध के चक्कर में बेटी की जान ले ली.

पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि उनके (आरोपी महिला) वैवाहिक जीवन में विवाद पैदा होने के बाद (पति-पत्नी) अलग-अलग रहने लगे. आरोपी राजबोयना कल्याणी अपनी बेटी के साथ अपनी मां के आवास पर रह रही थी.

क्या है पूरा मामला?

राजबोयना कल्याणी जब अपने पैतृक गांव गईं, तो वह इंदला नवीन कुमार के संपर्क में आईं. बाद में उन्होंने अपने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए और बातचीत करने लगे. पिछले तीन महीनों से इंदला नवीन कुमार कुशाईगुडा स्थित अपने आवास पर राजाबोयना कल्याणी से मिल रहे थे और वे यौन गतिविधियों में शामिल थे.

बाद में राजबोयना कल्याणी ने इंदला नवीन कुमार से शादी करने का अनुरोध किया, लेकिन उसने इनकार कर दिया, क्योंकि उसकी एक बेटी थी. इसके बाद आरोपी कल्याणी ने फैसला लेते हुए अपनी बेटी की हत्या कर दी. उधर, इस घटना को लेकर लोगों में चर्चा होती रही. लोग कह रहे थे कि बेटी की जिंदगी मां के अवैध संबंध की बली चढ़ गई.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version